नए साल का जश्न

इंदौर [ NI 24 ] जोशीले अंदाज में नए साल 2013 का स्वागत शहर में हुआ | तारीखों के बदलाव का इंताजर कर रहे लोगो ने पूरी रात जश्न मनाते  हुए गुजारी | होटल , मॉल ,पब , सडको  यहाँ तक की घरो में भी नए साल के आगाज की धूम नजर आई | जगह जगह लोगो ने केक काटे , आतिशबाजी की ओर जाम झलकाते हुए खूब डांस मस्ती भी की | वही इस मस्ती के बीच दामिनी को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।

ये नजारा था रात को शहर का | नए साल के स्वागत  के लिए शहर में कई जगह वेलकम पार्टियों का आयोजन हुआ | शहर की सभी तीन सितारा  होटल्स , मॉल , बिल्डिंग की छतो यहा तक की घरो में भी पार्टिया मनाई गई | वैसो तो हर जगह ही पार्टियों के नज़ारे देखने लायक थे लेकिन जो डांस  मस्ती होटल्स में नजर आई वो कही ओर नहीं मिली | तेज आवाज में बजते डी. जे. ओर सतरंगी रौशनी के बीच जोशीले इन्दोरी यहा जमकर थिरकते नजर आए | गुलाबी ठंड , ऊपर से जाम का सुरूर ओर सबसे बड़ी बात वीकेंड ने लोगो में ऐसा जोश भरा की वो देखते ही बनता था |

इस मस्ती को चार चंद लगाए बाहर से आए म्यूजिकल ग्रुप्स ने | होटल सायाजी में  सोनू निगम ने लाइव प्रस्तुती दी वही , फोर्च्यून , रेडिसन , सहित कई फार्म हाउस पर भी इस तरह की परफोर्मेंस नजर आई |

यही नजारा शहर के बड़े बड़े मॉल, रहवासी इमारतो की छतो ओर लोगो के घरो का भी था , यहा भी साल 2013 के वेलकम की  कुछ इसी अंदाज में तैयारिया की गई थी | लोग सपरिवार यहा सेलिब्रेशन करते दिखाई दिए | मस्ती का ये सिलसिला शाम ढलते ही शुरू हो गया था , जैसे जैसे रात गहराती गई जोश ओर जूनून बढ़ता गया | घडी की सुइयों ने रात को जैसे ही बारह बजाई लोगो के इन्तजार का वक्त खत्म हुआ ओर फिर शुरू हुआ केक काटने , आतिशबाजी करने ओर एक दूसरे को नए साल की बधाई देने का सिलसिला जो काफी देर तक चलता रहा | इस दौरान आकाश में पटाखों की सतरंगी रौशनी धमाको के साथ बिखरती हुई नजर आई |

होटल मॉल के बाद लोग आधी रात के बाद सडको पर निकले , जिन्दगी से बेपरवाह होकर निकले लोगो ने सडको पर अपने ही अंदाज में ड्राइविंग की ओर चिल्लाते हुए एक दूसरे को नए साल की बधाइंया दी | इस मस्ती के बीच ही कई जगहों पर दिल्ली गेंग रेप की  दामिनी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भी लोग  नजर आए ।

नए साल के स्वागत की आड़ में हुडदंग मचाने वालो से पुलिस ने सख्ती से निपटने का जो एलान पहले ही कर दिया था , वो सडको पर नजर भी आया | हुडदंगियो के स्वागत के लिए पुलिस सडको पर पहले से ही तैनात थी, पुलिस ने शराबी वाहन चालको के न केवल चालान बनाए बल्कि कइयो को साल के पहले ही दिन थाने की हवा भी खिलाई |


पुलिस ने पहले ही चेता दिया था की न्यू इयर के जश्न के नाम पर हुडदंग बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | पुलिस ने जो चेतावनी दी थी उस पर वह न्यू इयर पर अमल करती भी दिखी | शहर के तमाम चोराहो पर अधिकारी अपने मतहतो के साथ तैनात नजर आए | जवानो ने सडक पर हुडदंग कर रहे युवाओ पर अपने अंदाज में सख्ती की | शराबियो की चेकिंग ब्रिथ एनालायजर मशीन से की गई | जिन्हें मशीन ने नशे में पकड़ा ओर वो गाड़िया चलते मिले तो पुलिस ने बिना रियायत बरते उन्हें थाने भिजवाया वही गाड़िया भी जब्त की |


नए साल के जश्न में जिन लोगो को खलल पसंद नहीं आया वे पुलिस से हुज्जत करते भी दिखे हालाकि पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली | पूरे शहर में चले इस अभियान में कई पियक्कड़ो को नए साल में थाने की हवा खानी पड़ी |

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट