इंदौर [ NI 24 ] न्यू इयर की पूर्व संध्या पर दो अलग अलग हादसे हुए । एक जहा एक व्यवसाई का पूरा परिवार हादसे में घायल हो गया वही दूसरी जगह एक व्यवसाई की बेटी आयशर की चपेट में आने से मौत के मुह में समा गई ।
पहला हादसा रात करीब आठ बजे सिमरोल घाट पर हुआ । महेश नगर में रहने वाले सिनेटरी व्यवसाई ललित कोठारिया पत्नी किरण और बच्चो स्वीटी व बंटी के साथ बडवाह से दर्शन कर लौट रहे थे । सिमरोल घाट पर उनकी कार खाई में गिर गई । गनीमत रही की परिवार के लोगो को ज्यादा चोटे नहीं आई । सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
वही दूसरा हादसा शहर के पलसीकर चौराहे पर हुआ । इन्द्रपुरी में रहने वाले मोबाइल व्यवसाई की पत्नी सोनिया बजाज अपनी छः साल की बेटी भाव्या के साथ स्कूटी से घर जा रही थी तभी एक आयशर गाडी ने उन्हें टक्कर दी हादसे में भाव्या गाडी से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मामलो में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है ।

