इंदौर [ NI 24 ] आर एन टी मार्ग स्थित चेतक सेंटर में कंसल्टेंसी का काम करने वाले व्यक्ति से दो लोग 50 हजार रुपये से भरा बेग छीनकर भाग गए। व्यक्ति ढक्कन वाला कुआ स्थित एच डी एफ सी बैंक से पैसे निकालकर लाया था और अपने ऑफिस के नीचे गाड़ी पार्क कर रहा था कि पता पूछने के बहाने आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से बेग छीन लिया और फरार हो गए।
तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित आर एन टी मार्ग पर चेतक सेंटर में अशोक लाहोटी कंसलटेंसी का काम करता है। जो पास में ही स्थित एच डी एफ सी बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर लाया था। अपने ऑफिस के नीचे गाड़ी पार्क करते समय एक बदमाश ने अशोक से पता पूछा और दूसरा बदमाश ने बेग छीन लिया और बाईक पर बैठकर दोनों फरार हो गए। घटना के वक्त 1 लाख रुपये अशोक की पेंट की जेब मे रखे थे और 50 हजार रुपये बेग में थे।
घटना को लेकर तुकोगंज थाना प्रभारी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और फरियादी को ऑफिस से थाने ले गए। वहीं पार्किंग के गार्ड तिलक धारी के मुताबिक बदमाश दो गाड़ियों पर थे जिसमें से दो बदमाश गाड़ी लेकर खड़े थे और दो अशोक के पास आए थे। जिन्होने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

