इंदौर [ NI 24 ] त्योहारों के मद्देनजर इंदौर की पुलिस हर थाना क्षेत्र में बलवा परेड कर रही है , जहा पुलिस को दंगाईयो से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और साथ ही पुलिस के लिए आये नए उपकरणों का उपयोग करना सिखाया जा रहा है !
शहर में त्योहारों के पहले अपने आपको चुस्त दुरुस्त बनाये रखने और बलवे के दौरान उपयोग में आने वाले अश्रु गेस और कारतूस की जाँच पडताल करने के लिए हर सी.एस.पी.सर्कल के थाने इन दिनों बलवा परेड में जुटे हुए है ! आज सुबह मल्हार आश्रम स्कूल परिसर में सदर बाजार सी.एस.पी.सर्कल के थानों की परेड हुई बलवा परेड में दो टीमे बनाई गयी ! एक टीम दंगाईयो की तो दूसरी पुलिस की टीम थी ! पथराव करते दंगाईयो को पहले पुलिस ने समझाया , चेतावनी दी नहीं माने तो लाठीचार्ज और अश्रु गैस के गोले छोड़े जिससे दंगाई तितर बितर हो गए ! बाद में पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की !

