काली फिल्म उतारने को लेकर ट्राफिक डी.एस.पी. से विवाद

इंदौर [ NI 24 ]  शहर में जीरो टोलरेंस के दौरान यातायात विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई में अब शहर का आम नागरिक भी परेशान होने लगा है, पुलिसिया दादागिरी लोगो पर लगातार बढ़ती जा रही है, नियम तोड़ने पर चालान बनाने वाली पुलिस बिना नियम जाने भी चालान बनाने लगी है जिसके चलते विवाद की स्थितिया निर्मित होने लगी है !

रविवार शाम कार से काली फिल्म उतारने को लेकर डी.एस.पी. ट्रेफिक और एक कार चालक की बहस हो गयी थी, जहा एक और पुलिस के जवान कार पर लगी काली फिल्म को लेकर कार का चालान बनाना चाह रहे थे वही कार चालक काली फिल्म नियमो के मुताबिक़ होने की बात कहते हुए कार्रवाई के खिलाफ अड़ गया लेकिन आखिर में जवानो ने कार से फिल्म भी उतारी और चालान भी बनाया !

इससे नाराज कार चालक प्रफुल सकलेचा ने आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमे पुलिस द्वारा की जा रही इस चलानी दादागिरी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है, वार्ता में सकलेचा ने बताया की काली फिल्म को लगाने को लेकर हाई कोर्ट ने एक निश्चित सीमा तक पारदर्शिता को लेकर निर्देश दिए हुए है, जिसे मानना जरूरी है, लेकिन इंदौर यातायात विभाग उस आदेश को नहीं मान रहा है… कार पर लगी काली फिल्म की पारदर्शिता एक मशीन द्वारा जाँची जाती है इंदौर आई.जी. द्वारा भी यातायात विभाग को मशीन द्वारा जांच करने के निर्देश दिए हुए है, लेकिन विभाग के पास जांचने वाली मशीन न होने के कारण आम शहरियों को परेशान होना पड़ रहा है, जिनकी गलती नहीं है उन्हें भी चालान भरना पड़ रहा है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट