इंदौर [ NI 24 ] राजेन्द्र नगर पुलिस ने गुंडा पकड़ों अभियान के दौरान एक फरार बदमाश को पकड़ा है | बदमाश पर कई प्रकरण दर्ज है और पुलिस को लम्बे समय से उसकी तलाश थी | राजेन्द्र नगर पुलिस को अपने गुंडा पकड़ो अभियान के तहत बड़ी सफलता तब मिली जब उनके हाथ लम्बे समय से फरार अपराधी चीतल लगा |
दरअसल पेशेवर बदमाश चीतल आदतन अपराधी है जिस पर शहर के कई थानों में मामले दर्ज है | जबकि पिछले कई समय से ये आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार था | आखिरकार गुंडा पकड़ों अभियान के दौरान ये आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया !

