इंदौर [ NI 24 ] नाइट्रा वेट की गोलिया खा कर वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश मनोज नाइट्रा को पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर लिया है ! एएसपी मनोज राय और जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि गुमाश्ता नगर में हुए गोली काण्ड एक युवती के घायल होने और मनोहर कचोलिया कि मौत के मामले में पुलिस को मनोज नाइट्रा की पहले से ही तलाश थी !
गुमाश्ता नगर में हुए गोली काण्ड के बाद से ही मनोज नाइट्रा शहर छोड़ कर ग्वालियर भाग गया था ! पुलिस 10 दिनों तक ग्वालियर में मनोज को तलाश करती रही लेकिन वह हाथ नहीं आया ! इसी बीच मुखबीर से सुचना मिली कि मनोज नाइट्रा देवास में आया हुआ है ! तिवारी ने उसे अपने साथियो सहित देवास जाकर धर दबोचा ! आरोपी मनोज नाइट्रा के खिलाफ 22 अपराधिक मामले दर्ज है ! फिलहाल पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है !

