इंदौर [ NI 24 ] लोहा मंडी में पास-पास स्थित दो ट्रांसपोर्ट कंपनियो के गोडाउन में घुसे बदमाशो ने 3 चौकीदारों पर हमला करते हुए छह लाख रुपए नगद लूटे और भाग निकले ! इनमे से एक ट्रांसपोर्ट से पहले भी 13 लाख रूपये उडाए गए थे !
अज्ञात बदमाश आज तडके 4 बजे के लगभग लोहा मंडी में स्थित देहली इंदौर ट्रांसपोर्ट और कैपिटल रोड लाइंस से 6 लाख रुपये उड़ा ले गए ! 7 महीने पहले भी देहली इंदौर रोड लाइंस से 13 लाख रुपये चोरी हुए थे ! तीनो बदमाशो ने दोनों ट्रांसपोर्ट को अपना निशाना बनाया और यहाँ तेनात कर्मचारी सुनील को पहले बंधक बनाया, और फिर राजू और सुलतान को चाकू कि नौक पर लिया ! बदमाशो ने एक ट्रांसपोर्ट से 4 लाख रुपये और दुसरे से 2 लाख रुपये उडाए और भागते समय कर्मचारियों को ट्रांसपोर्ट में बंद कर गए !
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे ! पश्चिम क्षेत्र एसपी अनिल कुशवाह ने बताया कि घटना में थोडा संदेह लग रहा है क्योंकि इतना रुपये ट्रांसपोर्ट में रात के समय रखने का क्या ओचित्य है ? इसी लोहा मंडी क्षेत्र में पिछले दिनों 53 लाख रुपये की लूट हुई थी जिसके आरोपियों को पुलिस ने सीसी टी.वी फूटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था !

