सरवटे बस स्टैंड अतिक्रमण से मुक्त

इंदौर [ NI 24 ] तेज बारिश के बावजूद भी बुधवार को सरवटे बस स्टैंड पर नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के अन्दर लगी पक्की गुमटी और साँची पाइंट को हटा दिया ! 40 साल बाद यहाँ ऐसी सफाई हुई की बस स्टैंड का नजारा ही बदल गया ! लगभग दो तीन घंटे चली इस कार्रवाई में केवल अन्दर ही नहीं बल्कि बाहर लगी गुमटियों को भी हटाया गया ! इस दौरान कई लोगों ने बाधा पहुंचाने की भी कोशिश की एक लेकिन अधिकारियों के आगे किसी की न चली !

उपायुक्त के अनुसार अब हर माह यह अभियान चलता रहेगा ! उपायुक्त चौहान के साथ एस डी एम विवेक क्षोत्रिय के मार्ग दर्शन में पहुंचे अमले ने सबसे पहले गुमटियां हटाना शुरू की ! साँची पाइंट के बाद एस टी डी पी सी ओ की गुमटी को जैसे ही हटाया गया विरोध शुरू हो गया ! संचालक ने धमकी दी की वह जे सी बी के सामने लेट जाएगा ! उसकी गुमटी को आज तक कोई नहीं हिला पाया ! इस पर जे सी बी ने उसकी गुमटी को उखाड़ फैंका ! पांच मिनिट बाद गुमटी यह कहते हुए जप्त कर ली की अगर फिर गुमटी लगाईं तो खैर नहीं होगी ! इस दौरान अमले ने स्टैंड परिसर में लगी छ गुमटियों को हटाया और फिर उन स्थानों को तोड़कर सफाई की गई ! यातायात में बाधक बनी गुमटी में संचालकों ने अपनी सुविधानुसार निर्माण कर रखा था ! कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की निगाह जब होटलों के भीतर रखी खाद सामग्री पर पड़ी तो वह तुरंत वहां पहुंचे और उनकी जांच की ! जांच में पाया कि आलू सड चुके है निम्बू पर दाग है और कोथमीर में बदबू आ रही है !

अधिकारियों ने सडा गला तमाम सामान होटलों के बाहर फिकवा दिया ! महादेव रिफ्रेशमेंट की गुमटी के मालिक ने पुराने दस्तावेज बताते हुए कहा कि निगम को बाकायदा किराया दिया जा रहा है ! लेकिन मार्केट अधिकारी जीतेन्द्र सिंह ने जब उससे पूछा कि कितने साल से किराया नहीं दिया तो गुमटी संचालक बगले झाँकने लगा ! थोड़ी देर बाद इस गुमटी को भी जे सी बी से हटाया दिया गया ! अधिकारियों ने सरवटे बस स्टैंड के मुख्य द्वार के सामने बने माँ शारदा पार्किंग स्थल पर पहुँच कर वहां मौजूद कर्मचारी कमल और श्याम को बाहर निकाला दिया और नगर निगम के निशुल्क पार्किंग का बोर्ड टांग दिया ! कर्मचारियों का कहना है कि इस जमीन का मामला कोर्ट में है और पार्किंग सशुल्क है ! पार्किग कर्मचारियों में तेस आ गया जिनको छोटी ग्वाल टोली पुलिस ने खदेड़ दिया !

बस स्टैंड पर हुई इस कार्रवाई में आर टी ओ संजय सोनी , मार्केट अधिकारी राजेंद्र सिंह सेंगर और ट्राफिक डी एस पी प्रदीप सिंह चौहान भी मौजूद थे !

कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के आदेश पर महापोर मोघे और आयुक्त शर्मा के निर्देश पर यह मुहीम चली ! आर टी ओ सोनी ने बस स्टैंड से दो बसों को जप्त किया ! उन्होंने बताया की परिवहन विभाग ने 20 मिनिट से ज्यादा देर कड़ी रहने वाली बसों पर कार्रवाई की ! खरगोन जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे यात्री ने बताया कि पिछले 40 बर्षों में पहली बार बस स्टैंड को इतना साफ़ देख रहा हूँ ! अन्य यात्रियों ने भी बस स्टैंड पर हुई इस कार्रवाई को सराहा !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट