इंदौर [ नि 24 ] मूसाखेड़ी क्षेत्र के इंदरा एकता नागर में रहने वाले वृद्ध सुरजीत सिह 60 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ! बताया जा रहा है कि सुरजीत सिह मजदूरी करता हे और कई महीनो से गले के केंसर से परेशान था !
आज दोपहर में जब उसकी पत्नी आटा पिसवाने गयी ! सुरजीत सिह ने अपने घर में फांसी लगा ली ! पत्नी लोटकर आई तो सुरजीत फांसी पर लटका था ! मामले की सुचना सयोगितागंज पुलिस को दी पुलिस ने मोके पर पहुचकर मार्ग कायम कर शव को पोस्ट माटम के लिए एम्.वाय अस्पताल पहुचाया !

