इंदौर [ NI 24 ] नेहरु नगर में बीती रात के कार एक मकान की दीवार से टकरा गई | हादसे में घर में सो रहे लोग बाल बाल बच गए | हादसा नेहरु नगर गली नम्बर आठ में हुआ | यहा रहने वाल़े विराज निगम अपने परिवार के साथ सो रहे थे तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी | विराज घर के बाहर निकले तो एक कार उनके घर के बाहर दीवार से टकराई हुई दिखी |
दरअसल कार में नेहरु नगर निवासी मंगल , शंकर व दो अन्य लोग बैठे थे जो एक श्राध के कार्यक्रम से लौट रहे थे | गाड़ी का ब्रेक फ़ैल होने के कारण कर मकान की दीवार से टकरा गई | विराज के परिवार के लोग मकान के अंदर वाल़े कमरे में सो रहे थे नहीं तो सभी घायल हो जाते हादसे में कार में सवार युवको को चोटे आई है | एम् आई जी पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है !

