इंदौर [ NI 24 ] बायपास पर आज बाइक सवार तीन बदमाशो ने एक ट्रक को रोक कर लूटपाट की और क्लीनर को चाक़ू मार दिया, चालक ने बदमाशो का मुकाबला किया तो वे अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए ! ट्रक चालक ट्रक में ही बाइक को बांधकर शिप्रा थाने पहुँच गया !
बुरहानपुर से केले भरकर सिकंदराबाद के लिए निकला ट्रक जैसे ही इंदौर बायपास के लखानी फक्ट्री के पास पहुंचा, बिना नंबर की बाइक पर आये तीन बदमाशो ने गाडी अड़ाकर ट्रक रोक लिया..जब ट्रक क्लीनर केशव बात करने नीचे उतरा तो बदमाशो ने उससे दो हजार रूपये छीन लिए और पीठ पर चाकू मार दिए, यह देख चालक निजामुद्दीन डंडा लेकर बदमाशो पर टूट पड़ा, इससे वे बाइक मौके पर ही छोड़ फरार हो गए.. चालक ने बाइक को ट्रक पर बंधा और शिप्रा थाने पहुंचा जहा से पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल केशव को उपचार के लिए एम्.वाय. अस्पताल पहुँचाया ! पुलिस ने बदमाशो की तलाश शुरू कर दी !

