इंदौर [ NI 24 ] 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के तौर पर मनाया जाता है, आज इस अवसर पर इंदौर के रीगल चौराहे स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर हजारों की संख्या में लोग गांधीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे जिनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोग भी शामिल थे !
गाँधी जयंती पर लोगो में बेटी बचाने को लेकर जन चेतना लाने के लिए लायनेस क्लब वेस्ट की महिलाए भी गाँधी प्रतिमा पहुंची और हाथो में तख्तिया ले कर बेटी बचाने का सन्देश लोगो को दिया और लोगो से गांधीजी के रास्ते पर चलने का आव्हान किया और बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रही ज्यादतियों को रोकने का विनय किया…वही गुजराती समाज के लोगो ने गुजराती कालेज से गाँधी प्रतिमा तक रेली निकली और गाँधी जी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया !
कोंग्रेसीयो ने इस मौके पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं से गांधीजी के विचार जीवन में उतारने का आव्हान किया… इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाए,कांग्रेसी और कई सामाजिक संस्थाए मोजूद थी ! इस मोके पर कांग्रेसियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का माइक बंद करवा दिया ! दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के बिच विवाद हो गया बाद में समझाइश के बाद विवाद समाप्त हो गया !

