इंदौर [ NI 24 ] न्यू चित्रा नगर में रहने वाले सोमनाथ पाटिल ने आज सुबह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा हे सोमनाथ शराब पीने का आदि था और आए दिन पत्नी से विवाद किया करता था !
सोमनाथ की शादी चार साल पहले प्रभा नामक युवती से हुई थी शादी के बाद से सोमनाथ अपनी पत्नी से विवाद किया करता था..कल रात भी सोमनाथ शराब पीकर घर आया और फिर अपनी पत्नी से झगडा शुरू कर दिया ! इस दोरान उसने अपने घर पर पत्थर भी फेके घरवालो ने जब पुलिस को सुचना दी तो पुलिस ने उसे समझा कर घर में सुला दिया ! घरवालो के सोने के बाद सोमनाथ घर के थोड़ी सी दूर मंदिर के पास पेड़ पर फांसी पर लटक गया…मोके पर पहुची पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए एम्.वाय.अस्पताल भिजवाया !

