इंदौर [ NI 24 ] भोपाल के बहुचर्चित शेहला मसूद हत्याकाण्ड मामले में आज इंदौर की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई ! जहां पर शेहला के पिता सुल्तान मसूद की गवाही हुई ! हालांकी करीब पांच घण्टे तक चली गवाही के बाद भी आज सुल्तान मसूद की गवाही अधूरी रह गई और अब बाकी गवाही शुक्रवार को होगी वही शुक्रवार को शेहला के रिश्तेदार अथर जैदी और राहिल हुसैन भी गवाही देगे , जिनकी आज गवाही नही हो सकी !
बुजुर्ग सुल्तान मसूद की गवाही का क्रास इक्जामिनेशन सबसे पहले मुख्य आरोपी जाहिदा परवेज के वकील ए.के.भोजवानी ने किया और फिर उनके बाद सबा के वकील सुनिल श्रीवास्तव ने सुल्तान मसूद से क्रास इक्जामिनेश किया ! अब शुक्रवार को आरोपी साकिब और ताबिस के वकील परवेज आलम और इरफान के वकील महेन्द्र मौर्य सुल्तान मसूद से क्रास इक्जामिनेशन करेगे !
सुल्तान मसूद ने जो रिपोर्ट लिखवाई थी वह पुलिस की एफआईआर में दर्ज नही हो पाई ! शेहला के पिता को यह भी नही मालूम कि शेहला ने आरटीआई के तहत कौनसी जानकारी हांसिल कर रखी थी लेकिन उन्होने यह बताया कि शेहला महत्वपूर्ण जानकारियां लॉकर में रखती थी और लॉकर के बारे में उन्हें कोई जानकारी नही है ! बहरहाल सुल्तान मसूद के आज बयान अधूरे रह गये जिन्हे शुक्रवार को पूरा किया जायेगा वही दो अन्य गवाहो के भी बयान कोर्ट में दर्ज होगे !

