इंदौर [ NI 24 ] इंदौर सहित मध्यप्रदेश के चार शहरो में बैंक डकैती और हत्या के मामले में कुख्यात बदमाश और उत्तरप्रदेश का गैंगस्टर आनंद शांडिल्य ने आज इंदौर में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायमसिंह यादव के भाई और एक सपा विधायक पर सख्त आरोप लगाये है ! आनंद शांडिल्य ने आरोप लगाया है कि मुलायम के इशारो पर उनके भाई और कैबीनेट मंत्री रामगोपाल यादव और सपा के विधायक विजय मिश्रा मायावती कि हत्या की साज़िश रच रहे है और इसके लिए दोनो ने एक रिमोट बम बनाया है…जो बहुत जल्द इस काम को अंजाम देने वाले है…इसके साथ ही कुख्यात बदमाश आनंद शांडिल्य ने कहा है कि इस सनसनीखेज रहस्य को उजागर करने से रामगोपाल यादव और विजय मिश्रा उसकी भी हत्या करवाना चाहते है !
यह सनसनीखेज आरोप आनंद शांडिल्य ने इलाहबाद की गैंगस्टर कोर्ट के सामाने लगाया था जिसके चलते गैंगस्टर कोर्ट ने चार अक्टूबर को आनंद शांडिल्य की सुरक्षा बढ़ाये जाने के निर्देश दिये थे ! आज वही आरोप आनंद शांडिल्य ने इंदौर के जिला न्यायालय परिसर में मिडिया के सामने दोहराये ! गौरतलब है कि इंदौर में आनन्द के खिलाफ पैट्रोल पम्प की लूट और दैना बैंक डकैती के मामले में केस चल रहा है ! कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस उसे इलाहबाद सेन्ट्रल जेल से लेकर इंदौर आई…और सुनवाई के बाद उसे वापस इलाहबाद सेन्ट्रल जेल ले गई ! बताया जाता है आनंद शाडिल्य उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश है !
उत्तरप्रेदश के वित्त मंत्री रहे नंदगोपाल नंदी पर हुए बम ब्लास्ट में आनंद शाडिंल्य और सपा विधायक विजय मिश्रा आरोपी है ! अदालत ने दोनों मामलों में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर तय की। ज्ञात रहे पिछली सुनवाई में भी शांडिल्य ने अपने वकील को एक पत्र सौंपा था जिसमें उसने यही बात लिखी थी। पेशी के बाद उप्र पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई।

