21 अक्टूम्बर को निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा

इंदौर [ NI 24 ] विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने और देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर श्रद्धालुओं और देशभक्तों द्वारा इंदौर के बड़ा गणपति से बीजासन माता मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन 21 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस चुनरी यात्रा में बिजासन माता को लाखों तारों से सजी करीब 2 किलोमीटर लंबी चुनरी चढ़ाई जाएगी। विशाल चुनरी यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र सिंह तोमर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा, सांसद सुमित्रा महाजन, प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद मेनन, इंदौर महापौर कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व सांसद विक्रम वर्मा और प्रदेश महामंत्री नंनकुमार सिंह चौहान सहित वरिष्ठ भाजपा पार्टी के नेतागण मौजूद रहेंगे।

इंदौर में आयोजित पत्रकारवार्ता में विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि देश में काले धन का मामला काफी गंभीर है। देश को लूटकर करोड़ों अरबों रुपया विदेशी बैंकों में जमा किया गया है। जो कि राष्ट्र की संपत्ति है और इसे हर हाल में देश में वापस लाना होगा। उन्होंने बताया कि देश का करीब 400 लाख करोड़ रुपया विदेशी बैंकों में काले धन के रूप में जमा है। जो कि देश के विकास में काम नहीं आ रहा है। यदि यह काला धन विदेशी बैंकों से निकालक वापस देश में लाया जाये तो देश पर चढ़ा करोड़ों रुपयों का विदेशी कर्ज उतर जायेगा और आम जनता को अलग-अलग टेक्स के रुप में सरकार के पैसा नहीं देना पड़ेगा. काल धन वापस आने से महंगाई भी कम हो जाएगी जिसका सीधा लाभ गरीब व मध्यमवर्गीय जनता को मिलेगा। इसी उद्देश्य को लेकर इस विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह विशाल चुनरी यात्रा 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बड़ा गणपति मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरु होकर शहर के अग्रसेन चौराहा, तिरूपति नगर चौराहा, शिक्षक नगर, कालोनी नगर चौराहा, विधाधाम मंदिर, बी.एस.एफ. से एरोड्रोम होते हुए बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी। यहां बिजासन माता के चरणों में 2 किलोमीटर लंबी चुनरी चढ़ाने के साथ देश में व्याप्त भ्रष्टाचार रूपी बुराई की समाप्ति के साथ विदेशी बैंकों में जमा काला धन देश में वापस लाने, भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण और राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सुरक्षा व देश की खुशहाली का संकल्प लिया जायेगा। यात्रा में महिलायें केसरिया लाल और पीले वस्त्रों में व पुरूष सफेद वस्त्रों में शामिल होंगे, साथ ही यात्रा में संत-महात्मा बग्गियों में सवार होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट