इंदौर [ NI 24 ] शहर में न्यू इयर के जश्न के दौरान एक जगह बजरंग दल ने कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की । कार्यकर्ताओं को यहा अश्लील डांस होने की सुचना मिली थी जिसके उन्होंने विरोध जताया ।
तोड़फोड़ की घटना बायपास के नजदीक स्थित रॉयल सेलिब्रेशन गार्डन में हुई । रात करीब दस बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता यहाँ पहुचे और नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ कर दी ।
दरअसल यहा आन्न्दिनी इंटरटेनमेंट कम्पनी द्वारा बिग बश नाम से न्यू इयर सेलिब्रेशन पार्टी आयोजित की थी । लोगो के लिए 4000 रूपए में कपल एंट्री थी । कम्पनी द्वारा लोगो के मनोरंजन के लिए रशियन डांसर को बुलवाया गया था । सूत्रों के मुताबिक़ यहा रशियन डांसर ने जमकर अश्लील डांस की प्रस्तुती दी साथ ही खूब जाम भी झलके । इसकी सुचना जब बजरंगियों को लगी तो वे विरोध करने पहुचे थे ।
इन्टरटेनमेंट कम्पनी के एक अफसर ने बजरंगियों के हंगामे की बात बताई । हंगामे की खबर जब खजराना थाने की पुलिस को लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुची थी । मामले में पुलिस जाँच कर रही है ।

