इंदौर [ NI 24 ] शहर में नए साल का जश्न कुछ लोगों ने प्रभु के स्मरण के साथ मनाया । पाश्चात्य संस्कृति से दुर इन लोगों ने घंटों भजनों के बीच प्रभु की भक्ति की। ये नजारा न्यु इयर की पुर्व संध्या पर एरोड्रम स्थित एक गार्डन का है यहां नए साल के जश्न में न तो डीजे बजा और न ही नाच गाने हुए बल्कि यहा प्रभु की भक्ति हुई है।
दरअसल ये आयोजन था श्री योग वेदान्त समिति का संत श्री आशाराम बापु के ये अनुयायी शाम को यहा इकठठा हुए और नए साल लगने तक यही रहे इस दौरान भजनों के माध्यम से प्रभु की भक्ति की और भजनों पर ही नृत्य किया। समिति के एक अनुयायी के मुताबिक हर बरस बापु के अनुयायी इसी तरह से नए साल का जश्न मनाते है।

