फुल मंडी में व्यवस्थाओ के चलते किसानो ने किया प्रदर्शन

इंदौर [ NI 24 ] फूल बेचने आने वाले किसानो ने आज हरसिद्धि फूल मंडी का विरोध करते हुए अपने फूल सड़क पर फैक नगर निगम और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, इस मौके पर किसानो ने मंडी प्रशासन का पुतला भी फूंका….और नगर निगम और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बाद में मंडी प्रशासन द्वारा हरसिद्धि मंडी बंद करवाने का आश्वासन देने के बाद किसानो ने प्रदर्शन ख़त्म किया ! रोड पर पड़े फूल बयां कर रहे उन किसानो का दुःख जो दिन रात की मेहनत से खेती कर फसल की उपज करते है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही का दंश झेल रहे इन किसानो का गुस्सा आज फूट पड़ा और इन्होने अपनी उपज को विरोध स्वरूप रोड पर फैंक दिया है … अपनी समस्याओं का समाधान नहीं होने के विरोध में किसानो ने इंदौर नगर निगम  और मंडी प्रशासन का पुतला भी यहाँ फूंक डाला…

भारतीय किसान संघ युवा वाहिनी इंदौर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी और जगदीश रावलिया प्रवक्ता जिला किसान संघ इंदौर ने बताया कि हरसिद्धि मंडी में व्यवस्थाओ की कमी है यहाँ गुंडा तत्व हावी है, किसानो का माल चोरी हो जाता है, सामान रखने की जगह भी भी नहीं है ! किसानो से बात करने पहुंचे मंडी पदाधिकारियों और किसान संघ के पदाधिकारियों के बीच पंढरीनाथ थाने में तीखी बहस हुई , लम्बी बहस के बाद मंडी प्रबंधन ने किसानो की मांग मानते हुए हरसिद्धि फूल मंडी के व्यापारियों को देवी अहिल्या बाई होलकर मंडी में स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया है !

मंडी सचिव आर.एस. मंडलोई के मुताबिक़ कल से हरसिद्धि फूल मंडी में व्यापर बंद कर दिया जाएगा और व्यापारियों के लिए अहिल्या बाई होलकर मंडी में बैठने की व्यवस्था की जायेगी ! कल से आने वाला फूल वही पर बिकेगा !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट