इंदौर ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को लेकर अधिकारियो की बैठक

इंदौर [ NI 24 ] अक्टूम्बर के अंतिम सप्ताह में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को लेकर आज इंदौर में रेसीडेंसी पर अतिथि सत्कार व्यवस्था को लेकर होटल प्रतिनिधि और ए के वी एन अधिकारियो कि बैठक हुई ! बैठक में होटल संचालको को मीट में आने वाले अतिथियों के सत्कार को किस तरह व्यवस्था करना है बताया गया ! इसके आलावा मीट में आने वाले वी आई पी अतिथियों का जिम्मा मेनेजमेंट के छात्र संभालेंगे ..प्रेस्टीज और आई आई एम जेसे संस्थानों से करीब 100 से ज्यादा मेनेजमेंट छात्र अथिति सत्कार का जिम्मा संभालेंगे ! सभी होटलों से समन्वय का जिम्मा सी आई आई ऍफ़ को दिया गया है वही , मीट को लेकर  लगने वाले होर्डिंग का  जिम्मा इंदौर विकास प्राधिकरण को दिया है !

इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए 600 से ज्यादा काम्पनियो को  निमंत्रण दिया गया था जिसमे से 250  कंपनियों ने आने की स्वीकृति दे दी है ! बैठक में ए के वी एन के एम डी मनीष सिंह , नगर निगम उपयुक्त मनोज पुष्प , जिला प्रशासन ए डी एम आलोक सिंह के साथ शहर कि बड़ी होटलों के प्रतिनिधि मोजूद थे !

इन्वेस्टर्स मीट के लिए आने वाले कुछ अतिथियों को स्टेट गेस्ट का दर्जा भी दिया जायेगा ! महेंद्रा , टाटा , बियानी , लाल , सहारा समूह  के साथ देश में आटोमोबाइल सेक्टर , आई टी सेक्टर , फार्म सेक्टर , टेक्सटाईल्स सेक्टर में काम करने वाली अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि भी इन्वेस्टर्स मीट के लिए इंदौर को आएंगे ! वेसे सभी सेक्टर के प्रोजेक्ट  मध्यप्रदेश में लगे लेकिन खास जौर आई टी सेक्टर और फार्म सेक्टर का रहेगा ! ए के वी एन द्वारा कंपनियों कि सहमति के बाद प्रोजेक्ट और डिमांड कि मांग के अनुसार उद्योगों के लिए जमीने दी जाएगी !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट