केंद्रीय जेल में बन रहे कैदियों के ‘आधार’ कार्ड

इंदौर [ NI 24 ] महात्मा गांधी की 143 वीं जयंती के मौके पर आज यहां केंद्रीय जेल में अनोखे अभियान की शुरूआत हुई। देश में अपनी तरह की संभवत: पहली मुहिम के तहत सलाखों के पीछे रहने वाले 2,700 बंदियों को आम नागरिकों के रूप में विशिष्ट पहचान संख्या देते हुए उनके ‘आधार’ कार्ड बनाये जायेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि यह पायलट मुहिम बैंक ऑफ इंडिया की सामाजिक समावेशन योजना के तहत शुरू की गयी। बैंक के आंचलिक प्रबंधक एमएल गोयल और  जेल के अधीक्षक गोपाल ताम्रकर की मौजूदगी में इस मुहिम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय जेल में ‘आधार’ कार्ड बनाने की मुहिम पखवाड़े भर तक चलेगी। इस दौरान जेल में बंद करीब 2,700 कैदियों के विशिष्ट पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस अनोखे प्रयोग को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश के अन्य जेलों में बंद कैदियों के ‘आधार’ कार्ड बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।  सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आधार’ परियोजना के तहत देश के सभी नागरिकों को विशिष्ट पहचान पत्र प्रदान किये जाने हैं।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट