इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गोद लिए पिता के हाथो ज्यादती की शिकार होने वाली 6 वर्षीय मासूम के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर आज इंदौर के एम.वाय. अस्पताल से लेकर एस.पी. ऑफिस तक एक रैली निकाली गयी और ज्ञापन सौंप कर हत्यारों की फांसी की मांग की गयी !
म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा निकली गयी इस रैली में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी शामिल हुए, अपने हाथो में मासूम शिवानी के हत्यारों को सजा देने की मांग की तख्तिया लेकर कर्मचारी एम.वाय. अस्पताल से एस.पी. ऑफिस पहुंचे… शहर में हो रही इस तरह की घटनाओं पर सभी ने अपना खेद प्रकट किया, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा बेटी बचाओ योजना चलाये जाने की बात कही…और एस.पी.आफिस में ज्ञापन दिया. और कहा इन दरिंदो से अपनी बेटियों को कैसे बचाए इसका उपाय भी उन्होंने मुख्यमंत्री से ही करने का निवेदन किया है !

