प्रापर्टी के विवाद में क़ल रात दो युवको के बीच विवाद हुआ ! विवाद में एक युवक ने दुसरे युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है ! मामला छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र का है रात के समय यहाँ वृन्दावन कालोनी निवासी निखिल सोनी ने पहुचकर रिपोर्ट दर्ज करायी की उस पर अर्पित जैन और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया है ! आरोपियों ने निखिल को गोली मरने की कोशिश की लेकिन वह बाल बाल बच गया !
दरअसल निखिल सराफा व्यवसायी है और आरोपी एक बिल्डर है ! निखिल ने कुछ दिनों पहले अर्पित से सिलिकान सिटी में चोतीस लाख रुपये में अकीक का फ्लेट ख़रीदा था निखिल इस फ्लेट के तेविस लाख रुपये दे चूका था और बाकि पेसे देकर रजिस्ट्री कराना चाह रहा था ! दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर रात में फोन पर बात हुई जिसके बाद अर्पित ने निखिल को रात को सरवटे बस स्टेंड बुलाया यहाँ दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद निखिल मामले की शिकायत करने थाने पंहुचा ! मामले को पुलिस संदिग्ध मानकर जांच कर रही है !

