इंदौर [ NI 24 ] बाल्मीकि समाज ने अपने आराध्य वीर गोगा देव के प्रकट उत्सव पर चल समारोह के रूप में निशान निकाले ! समाज द्वारा निकाले गये इन निशानों को शहर के हदय स्थल पर कई मंचो द्वारा स्वागत किया गया ! चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए !
वीर गोगादेव के प्रकट उत्सव पर हर साल बाल्मीकि समाज द्वारा गोगादेव के निशान निकाले जाते है शहर में इन निशानों को चल समारोह के रूप में निकाला जाता है इस समारोह में शहर के अलग अलग हिस्सों से समाज के लोग निशान लेकर शामिल होते है और रात को गोगादेव के मंदिर पहुचते है ! रात को इन निशानों का भव्य जुलुस शहर के ह्रदय स्थल राजबाड़ा पर निकाला गया ! इन निशानों का अलग अलग मंचो से भव्य स्वागत भी हुआ ! कांग्रेस और भाजपा के दोनों ही दलों के जनप्रतिनिधियों ने मंचो के माध्यम से इन निशानों का स्वागत किया !
स्वागत मंच समाज के ही कई लोगो ने भी लगाये थे ! चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग और बच्चे शामिल हुए ! देर रात राजबाड़ा पर समाज के लोगो का जमावड़ा रहा ! निशान गोगादेव मंदिर पर पहुचे इसके बाद समारोह का समापन हुआ !

