इंदौर [ NI 24 ] में आज रिंग रोड पर हुए सड़क हादसे में मारुती वेगेनार में सवार तीन लोग बाल बाल बच गए ! यह दिल दहला देने वाला हादसा आज सुबह सुदामा नगर क्षेत्र में जारोलिया मार्केट रिंग रोड पर हुआ जहा तेज गति से आते हुए ट्रक ने पहले तो पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मारी उसके बाद ट्रक ने मारुती वेगेनार को अपनी चपेट में ले लिया ! हादसे में मारुती वेन पूरी तरह चकनाचूर हो गई ! चारो घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया ! .
इंदौर में आज सुबह सुदामा नगर क्षेत्र के रिंग रोड पर अंध गति से आते हुए रेती से भरे ट्रक ने वेगेनार कार को जौरदार टक्कर मार दी ! दुर्घटना में वेगेनार में सवार तीन लोग घायल हो गए ! जबकि ट्रक ड्राईवर मौके से फरार हो गया ! टक्कर इतनी भीषण थी कि वेगेनार गाडी के परखच्चे उढ़ गए ! कार को टक्कर मारने से पहले ट्रक ने सड़क पर पैदल जा रहे एक वृद्ध को भी अपनी चपेट में ले लिया ! घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके परे पहुची ! रेस्क्यू टीम ने गेस कटर से वेगेनार की छत काटकर घायलों को बाहर निकला ! इस दौरान बड़ी संख्या में रवासियो ने भी रेस्क्यू टीम की मदद की ! सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया !

