इंदौर [ NI 24 ] विजय नगर क्षेत्र निवासी नर्मदा कंट्रोल बोर्ड में कार्यरत एक अधिकारी का 12 वर्षीय बेटा कल रात से गायब है, साथ ही मोहल्ले में ही रहने वाला एक 15 वर्षीय किशोर भी उसके साथ गायब है, विजय नगर पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है !
नर्मदा कंट्रोल बोर्ड में कार्यरत प्राइवेट सेक्रेटरी दिनेश कुमार जैन का 12 वर्षीय बेटा सन्नी कल रात 8 बजे घर के बाहर खेल रहा था, बताया जा रहा है की वही से वह अपने ही मोहल्ले में रहने वाला सुनील नामक लड़के के साथ झांकी देखने के लिए चला गया.. इन दोनों को आखरी बार पाटनीपुरा क्षेत्र में एक साथ देख गया है, उसके बाद से दोनों की कोई सूचना नहीं है ! दिनेश जैन के मुताबिक़ उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और ऐसा पहली ही बार हुआ है की लड़का रात भर से घर नहीं आया है.. सन्नी पास के ही एक निजी स्कूल का 7 वीं कक्षा का छात्र है ! पुलिस ने मामले में दोनों बच्चो की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, पुलिस के मुताबिक़ बच्चो के पास 700 रुपये भी है साथ ही संभावना जताई की दोनों अपने ही किसी परिचित के घर हो सकते है और ड़र के मारे घर नहीं लौट रहे है ! मानव तस्करी की संभावनाओ से भी पुलिस ने इनकार किया है !

