इंदौर [ NI 24 ] एक नाबालिक किशोर के साथ चाकू की नोक पर गलत हरकत करने का मामला सामने आया । घटना एक सरकारी स्कूल की है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरूकर दी है ।
मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है । यह स्थित सरकारी स्कूल ने पढने वाले एक नाबालिक के साथ एक युवक ने स्कूल की बिल्डिग में ही दुष्कर्म किया । नाबालिक के परिजनों ने बताया की बच्चा स्कूल के मैदान में बैठकर क्रिकेट मैच देख रहा था । तभी एक युवक आया और बोला की उसे टीचर ने बुलाया है । जब वह गया तो युवक उसे चाकू की नोक पर छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया ।
मामले में मल्हारगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।

