इंदौर [ NI 24 ] गुरूवार रात इंदौर के समीप सिमरोल घाट में एक अंधगति ट्रक ने बाइक सवार दो युवको को टक्कर मार दी । हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया ।
हादसा इंदौर खंडवा रोड स्थित सिमरोल घाट का है । इंदौर निवासी दो युवक अरुण और विजयंत मोटर सायकल से सिमरोल से इंदौर आ रहे थे । तभी एक ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी । हादसे में अरुण की तो मोके पर ही मौत गई जबकि विजयंत गंभीर रूप से घायल हो गया ।
घायल विजयंत को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है । मामले में सिमरोल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।

