इंदौर [ NI 24 ] दिल्ली में चलती बस में एक युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद देशभर में हो रहे विरोध के बाद इंदौर में भी अब लोग सडको पर आ गए है । यहाँ बच्चो ने एक केंडल मार्च निकलकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की है ।
देश की राजधानी में चलती बस में हुई युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद सभी लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे है । गुरूवार रात इंदौर में भी बच्चो ने एक केंडल मार्च निकाल कर आरोपियों को फांसी देने की मांग की है । केंडल मार्च में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे ।

