इंदौर [ NI 24 ] ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई | पुलिस बाणगंगा ने मार्गकायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए एम.वाय.अस्पताल भिजवाया |
हादसा शुक्रवार रात हुआ बाणगंगा पुलिस को सूचना मिली थी की बाणगंगा रेलवे पटरी पर एक शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया है | सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए एम् वाय अस्तपाल भिजवाया | फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है साथ ही ये भी साफ़ नहीं हो पाया है की वह हादसे का शिकार हुआ है या उसने आत्महत्या की है | मामले में पुलिस जाँच कर रही है |

