इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश के कई शहरों में मोरधन खाने के बाद हजारों महिलाओं के बीमार होने के बाद अब छापामार कार्रवाई शुरू हो गई है। इंदौर में खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग ने पुलिस के साथ तीन किराना व्यापरियों के यहां छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान मोरधन के नमूने लिए है, इंदौर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है… जिसका व्यापारी इंदौर में विरोध कर रहे है।
ऋषि पंचमी के मौके पर महिलाओं को मोरधन खाना उनके लिए जानेलवा साबित हो गया… इसके बाद इंदौर में शुभभ ट्रेडर्स, नीलम सेल्स और एक अन्य व्यवसायी के यहां छापामार कार्रवाई की गई… खाद्य एवं औषधी विभाग ने यहां से मोरधन से सेंपल लिए है और 21 टन मोरधन जब्त किया है, जिसे गोदामों में ही रखा गया है ! इंदौर के तीन व्यवसायियों के खिलाफ इस मामले में मंदसौर और उज्जैन में मामले भी दर्ज हो गए है… इसके बाद इंदौर पुलिस ने नीलम सेल्स के दिनेश खत्री को हिरासत में लिया है… जबकि अन्य व्यवसायी भोलेनाथ और जगदीश शर्मा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
वहीं दूसरी ओर साथी व्यापारी को हिरासत में लेने के बाद सियांगंज व्यापारी एसोसिएशन ने सेन्ट्रल कोतवाली थाने का घेराव कर दिया… वो अपने साथी का बचाव कर रहे थे… और पुलिस पर नियमों के विरूद्ध कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।

