इंदौर [ नि 24 ] एक युवती की संदिग्ध हालत में जलने से मौत हो गई | मामले में युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष वालो पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है | फिलहाल पुलिस मामले में जाँच कर रही है |
मामला खुडैल थाना क्षेत्र के मोरोद हाट ग्राम का है | यहा रहने वाल़े संजय तोमर की पत्नी पिंकी की शुक्रवार को जलने से मौत हो गई | पिंकी के शव को रात के समय एम् वाय अस्तपाल लाया गया | पिंकी के भाई जितेन्द्र ने अपनी बहन की मौत को ह्त्या बताया है और उसके सस्रुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाया है |
दरअसल पिंकी की शादी को एक बरस ही बीता है | पिंकी का पति उसे पसंद नहीं करता था और तलाक लेना चाहता था | इस बात पर पिंकी का ससुराल वालो से अक्सर विवाद होता था | शुक्रवार सुबह भी विवाद हुआ था | तब पिंकी के ससुराल वालो ने उसके भाई को बुलाकर मामले को खत्म करवाया था | लेकिन जितेन्द्र के जाने के बाद पिंकी जल गई और पिंकी के ससुराल वालो ने इसकी सूचना उसके परिवार वालो से छिपाई | पिंकी के परिजनों की रिपोर्ट पर अब खुडैल पुलिस जाँच कर रही है |

