चाकूबाजी की घटना के विरोध में बजरंगियों ने घेरा थाना

इंदौर [ NI 24 ] बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के साथ हुई चाकूबाजी की घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एरोड्रम थाने का घेराव किया ।
बजरंग दल से जुड़े संतोष गोस्वामी पर रविवार रात नागिन नगर में इलू पंडित, बिज्जू और उसके साथियों ने हमला कर दिया । आरोपियों ने संतोष को चाक़ू मारकर  घायल कर दिया । इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए बजरंग दल ने नेता थाने पहुचे तो पुलिस ने उन्हें रवाना कर दिया । इसी बात पर बजरंगियों ने थाने का घेराव कर दिया ।

बजरंगियों का आरोप था की उनकी फ़रियाद पुलिस सुन नहीं रही है और अभद्र व्यवहार कर रही है । बताया जा रहा है की दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और मामला थाने तक पहुचा था । रात को मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की बात कही उसके बाद कार्यकर्ता थाने से रवाना हुए ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट