इंदौर [ NI 24 ] देवास से दर्शन कर लौट रहे एक जीजा साले मांगलिया के पास हादसे का शिकार हो गए । दोनों घायलों को इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
घायलों के नाम गजराज और पप्पू है । अमर टेकरी निवासी गजराज रविवार शाम अपने साले पप्पू को लेकर देवास माताजी के दर्शन करने गया था — दोनों जीजा साले एक बाइक पर सवार थे । लौटते समय इनकी बाइक मांगलिया के पास एक आयशर गाड़ी से टकरा गई हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल में भर्ती किया गया है । मांगलिया पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है ।

