लेन देन के विवाद में युवक पर हमला

इंदौर [ NI 24 ] एक युवक पर उसके ही साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया । आरोपियों ने फ़ोन कर घायल को बुलाया और साथ बैठ कर नशा किया इसके बाद जमकर मारपीट की । मामले में लेन देन के विवाद की बात सामने आई है ।

निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे इस युवक का नाम दीपक कौशल है । निपानिया क्षेत्र निवासी दीपक रविवार शाम अपने एक परिजन को छोड़ने परदेसिपुरा गया था । लौटते समय उसे सुदीप, अमनदीप और उनके साथियों ने फोन कर बुलाया और साथ में नशा किया । दीपक का आरोप है की इसके बाद आरोपी उसे उठाकर ले गए और जमकर  मारपीट की ।

दीपक ने आरोपियों पर दस हजार रूपए मांगने का भी आरोप लगाया है । बताया जा रहा है की आरोपी और घायल दोनों साथ में पहले काम करते थे । दोनों पक्षों के बिच लेन देन को लेकर विवाद चल रहा है । पहले भी इसी तरह से एक पक्ष ने दुसरे के साथ मारपीट की थी और रविवार को दीपक के साथ मारपीट हुई । मामले म परदेशीपुरा पुलिस जाँच कर रही है ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट