इंदौर [ NI 24 ] शहीद हुए पुलिस कर्मियों की याद में इंदौर के पुलिस विभाग ने आज सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से इंदौर के राजवाडा तक पैदल प्रभात फैरी निकाली, इस फेरी में पुलिस विभाग के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे, वही गाँधी जयंती के अवसर पर आई.आई.एम्. इंदौर के छात्रो ने दशाहर मैदान से आई.आई.एम्. राऊ तक जनचेतना रैली निकाली ! इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने राजवाडा जाकर माँ अहिल्या की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और शहीद हुए पुलिस कर्मियों को याद कर श्रद्धांजलि दी और जो शहीद हुए है उनके बारे में पुलिस कर्मियों को जानकारी दी !
हर साल की तरह इस साल भी आई.आई.एम्. के छात्रो ने रन फॉर जेंडर इक्वेलिटी के लियें मेराथन दौड़ का आयोजन किया जिसमे विभिन्न स्कूल और कोलेजो के छात्रो ने दशाहर मैदान से 11 किलो मीटर की दौड़ लगाते हुए आई.आई.एम्. पहुंचे… इंदौर संभाग डी.आई.जी. ए. साईं मनोहर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की… मेराथन के विजेताओं को 2 . 40 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जायेगी !

