इंदौर [ NI 24 ] प्रभु यीशु का जन्म पर्व क्रिसमस आज धूमधाम से मनाया जा रहा है | इससे पहले रात बारह बजे यीशु का जन्म होते ही चर्च में विशेष प्रार्थनाए हुई वही ख़ुशी में केरोल गायन हुए | केक खिलाकर लोगो ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कहा वही आतिशबाजी कर ख़ुशी का इजहार भी किया |
केथोलिक समुदाय द्वारा प्रभु यीशु का जन्म पर्व हमेशा रात बारह बजे मनाया जाता है , शहर में स्थित केथोलिक समुदाय के चर्च संत टेरेसा चर्च , होली फेमिली चर्च , सेंट अर्नोल्ड चर्च , पलोटी चर्च सहित रेड चर्च में रात को यीशु के जन्म की खुशिया मनाई गई | बड़ी तादात में पहुचे इसाई ओर अन्य समुदाय के लोगो ने पहले विशेष प्रार्थना में भाग लिया |
चर्च में फादर ने प्रभु यीशु के जीवन की गाथा समाज के लोगो को सुनाई इसके बाद सभी ने केरोल गीत गाए | रात बारह बजते ही इसा मसीह का जन्म हुआ , जिसकी खुशिया समाज के लोगो ने केक काटकर व आतिशबाजी कर मनाई | इस मौके पर सभी के गले लगकर व मेरी क्रिसमस कहकर एक दूसरे को बधाई दी |
आकर्षक विद्युत् सज्जा से रोशन चर्च में प्रभु यीशु के जन्मस्थल की झांकी बनाई गई थी । इस झांकी को चर्च में आए सभी वर्गों के लोगो ने निहारा वही मोमबत्तिया जलाकर यीशु के समक्ष प्रार्थना भी की |

