इंदौर [ NI 24 ] शराब के नशे में एक जीजा ने अपने साले का गला रेत दिया । घायल की गलती इतनी थी की उसने आरोपी को अपनी बहन को न मारने की बात कही थी । मामला खजराना थाना क्षेत्र के कनाडिया रोड का है । यहा रहेने वाले ठेकेदार सूरज वर्मा को घायल हालत में उसका दोस्त श्रीराम इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल लेकर आया । सुरज के गले पर धारदार हथियार से उसके जीजा इश्वर ने ही हमला कर दिया था ।
घायल सूरज के मुताबिक़ इश्वर नशे की हालत में था और इस हालत में उसकी बहन ज्योति से भी मारपीट करता है । सूरज ने जीजा को मारपीट न करने की समझाइश दी थी इसी वजह से वह नाराज हो गया था । मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है ।

