इंदौर [ NI 24 ] चन्दन नगर थाना क्षेत्र के नगिन नगर में एक नाबालिग रेप का शिकार बन गयी, पड़ोस में रहने वाली महिला काम दिलवाने के बहाने उसे लेकर गयी और अपने ही घर में बंधक बना कर अपने देवर से उसका बलात्कार करवा डाला, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
नगिन नगर निवासी किशोरी को पड़ोस में रहने वाली महिला शबनम काम दिलवाने के बहाने उसके घर से रविवार को लेकर गयी, वो पहले उसे तीन जगहों पर घुमा ले आई और फिर अपने ही घर में ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और फिर शुरू हुआ ज्यादती का गन्दा खेल। शबनम ने अपने देवर मतीन को बुलाकर कमरे में भेज दिया जहा उसने किशोरी की इज्जत तार तार कर डाली। किशोरी के मुताबिक़ उसके हाथ पैर बाँध कर उसे कमरे में पटके रखा और वह वहशी उसके साथ बलत्कार करता रहा। वहा से जैसे तैसे भाग कर उसने अपनी जान बचाई और पूरी घटना की जानकारी अपनी माँ को दी। सोमवार को फिर से मतीन उसके घर पहुंचा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।
चन्दन नगर पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी की भाभी शबनम को हिरासत में ले लिया, पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज था जहा से आने के ही थोड़ी देर बाद पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

