इंदौर [ NI 24 ] इंदौर में आज नगर पालिका निगम द्वारा सुभाष नगर चौराहे पर पूर्व पार्षद राजेश जोशी पुण्य स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम में महापौर कृष्ण मुरारी मोघे और उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजेश जोशी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ! इस मौके पर विकलांगो को ट्राई सायकल और गरीब महिलाओ को सिलाई मशीन और निर्धन छात्रो को तीस हजार कांपिया मंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने बांटी ! राजेश जोशी को श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री जी ने कहा कि हम आज राजेश जोशी के कार्य को आगे बढ़ा रहे है ! पहले भी हम समाज सेवा उन्ही की प्रेरणा से किया करते थे !
राजेश जोशी उन लोगो में से थे जिन्होंने मंत्री कैलाश विजय वर्गीय के साथ मिल क्षेत्र में बीजेपी का झंडा बुलंद किया ! मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पहले हम जनसंघ का काम करते थे तो मिल क्षेत्र में चुनाव की पर्चिया लोग फेंक दिया करते थे ! हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी लाल बत्ती में घूमेंगे ! सपने भी आते थे तो जेल के , राजेश जोशी की प्रेरणा से हम समाज सेवा करते गए !

