इंदौर [ NI 24 ] आज हजरत मियाद अली शाह की दरगाह पर महापोर ने पोधा रोपण कर 123 वे उर्स का शुभारम्भ किया ! इस मोके पर महापौर ने पार्किंग के लिए जमीन का अवलोकन भी किया ताकि ट्राफिक जाम ना हो !
एम्.जी.रोड पर स्थित हजरत मियाद अली शाह की दरगाह पर आज से 123 वा उर्स महौत्सव मनाया जा रहा है ! इस मोके पर इंदौर के महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने पोधा रोपण कर उर्स महौत्सव का शुभारम्भ किया ! वही दरगाह के बाहर ट्राफिक जाम ना हो इसके लिए मस्जिद कमिटी ने पार्किंग के जगह भी दी जिसका अवलोकन कर महापौर ने अधिकारियों को वहा जल्द से जल्द पार्किंग बनाने के आदेश भी दिए !

