इंदौर [ NI 24 ] रविवार को शहर के दो युवक अलग अलग जगहों पर डूब गए | डूबने वाल़े युवको में एक का शव तो मिल गया वही दूसरे की तलाश जारी है | रविवार को पहला हादसा चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिरपुर तालाब में हुआ | यहा चंदू वाला रोड पर रहने वाला नौशाद डूब गया | नौशाद को उसके पिता ने किराने का सामान खरीदने के लिए भेजा था लेकिन वह सिरपुर तालाब पर मछली पकड़ने के लिए चला गया और वही डूब गया | शाम को नौशाद का शव तालाब से निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया |
वही दूसरा हादसा सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित तिन्छाफाल में हुआ | मूसाखेड़ी में रहने वाला सोनू राय अपने दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए तिन्छाफाल गया था | यह विसर्जन के बाद वह नहाने के लिए नदी में उतरा और डूब गया | सोनू के शव की काफी तलाश की गई लेकिन उसका शव नहीं मिला | रेस्क्यू टीम आज सोनू के शव को तलाशेगी |

