इंदौर [ NI 24 ] सम्पत्ति विवाद के चलते दो भाईयो में शुक्रवार को करवाचोथ की पूजा के दोरान भी विवाद हो गया । विवाद इतना बड़ा की बात मारपीट तक पहुच गई । मामले में दोनों भाइयो ने एक दुसरे के खिलाफ तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।
मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के साउथ तुकोगंज का है । यहाँ रहने वाले दो भाइयो कमल मिथिल और नरेंद्र मिथिल के बीच पुश्तैनी सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा है । दोनों भाई पुश्तैनी मकान में एक साथ रहते है । रात को जब दोनों ही परिवारों के लोग करवाचोथ की पूजा कर रहे थे तभी दोनों के बीच फिर विवाद हो गया विवाद इतना बड़ गया की दोनो भाइयो में मारपीट हो गई । मारपीट में दोनों भाइयो को मामूली चोट आई है । दोनों भाइयो ने एक दूसरे के खिलाफ मामले की शिकायत तुकोगंज थाने पर की है ।

