करवाचौथ की पूजा के दौरान हादसा बच्चो सहित पति पत्नी घायल

इंदौर [ NI 24 ]  करवाचौथ की  पूजा के दौरान ही एक शख्स का मकान गिर गया ! हादसे में पति पत्नी सहित तीन बच्चे और एक बुजुर्ग महिला मकान के मलबे में दब गए जिन्हें  मशक्कत के बाद निकाला जा सका ! हादसे में एक बच्चे को गंभीर चोटे  आई है !


परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी के भट्टे में राजेश गोठवाल अपने परिवार के साथ रहते है ! करवाचौथ पर्व पर राजेश की पत्नी पिंकी ने राजेश की लम्बी उम्र के लिए व्रत किया था ! रात को पिंकी जिस समय पूजा कर रही थी तभी उनका घर गिर गया ! दरअसल राजेश के मकान का एक हिस्सा बन रहा है ! जिसकी छत बन रही है ! सीमेंट की छत अचानक गिर गई ! हादसे के समय राजेश और उनकी पत्नी पिंकी के अलावा उनकी माँ पार्वती बाई और तीन बच्चे हिमांशु , बेबी और छोटू भी मौजूद थे ! मकान के मलबे में सभी दब गए जिन्हें पड़ोस में रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला !

हादसे के समय क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद थे जो तुरंत मौके पर पहुच गए और सभी घायलों को वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती करवाया ! हादसे में हिमांशु नामक बच्चे को ज्यादा चोटे आई है बाकी सभी बच गए है ! फिलहाल हिमांशु का अस्पताल में इलाज जारी है वही हादसे के कारण गोठवाल और उनके आसपास रहने वाले लोगो के पर्व की ख़ुशी ख़त्म हो गई थी !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट