इंदौर [ NI 24 ] पति की लम्बी उम्र के लिए इंदौर में महिलाऔ ने करवाचौथ का व्रत रखा , चाँद देखकर महिलाओं ने व्रत खोला और सुहाग के लिए प्रार्थना की | शहर में के विजय नगर क्षेत्र में सामूहिक करवाचौथ उपवास का आयोजन हुआ , यहा सेकड़ो महिलाओं ने चाँद देखकर एक साथ अपना उपवास खोला |
विजय नगर के ला ओमनी गार्डन में इस सामूहिक करवाचौथ का आयोजन गौड़ सनाड्य ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया था | शाम होते ही महिलाए सज धज कर कार्यक्रम स्थल पर पहुची | दिन भर के निर्जला व्रत के बाद महिलाओं ने यहा पहले चांद निकलने का इन्तजार किया , आसमान में जैसे ही चाँद ने अपनी दस्तक दी महिलाओं के चेहरे खिल उठे | महिलाओं ने पहले चाँद को देखा फिर पति का चेहरा देखा | महिलाओं ने अपने पति की पूजा कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की ओर पैर पढ़ कर उनसे आशीर्वाद भी लिया |
उपवास करने वाली कई महिलाए तो बरसो से व्रत रखती आ रही थी वही कई ने पहली बार ये उपवास किया था | महिलाओं के चेहरे पर इस मौके पर ख़ुशी देखी गई , महिलाओं ने कहा की जो पति उन्हें इस उम्र में मिला है वही आने वाले सात जन्म तक मिले | आधी रात तक त्योहारी उत्सव चलता रहा पूजा के साथ ही यहा गीत संगीत के कार्यक्रम भी चलते रहे !
कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , विधायक रमेश मेंदोला सहित कई भाजपाई भी मौजूद थे ! वही सामूहिक के साथ ही पुरे शहर में भी पर्व की धूम नजर आई ! हर घर में महिलाओं ने इस पर्व को मनाया और पूजा कर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना की !

