इंदौर [ NI 24 ] आर के डी एफ ग्रुप के सी आई टी कॉलेज के छात्रों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में 3 छात्रों को सर में चोंट आई है जिन्हे मेडीकल और उपचार के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल भेजा गया।
घटना उस वक्त की है जब कॉलेज के कुछ छात्र कॉलेज केंपस में केंटीन पर खड़े हुए थे तभी कॉलेज के मैकेनिकल शाखा के छात्रों ने रोड निकालकर उन्हें मारना शुरू कर दिया। घटना में 3 छात्रों को सिर में गंभीर चोंटे आई है। वहीं घायलों का कहना है कि मैकेनिकल के छात्रों का विवाद किसी और से था पर उन्होने हम पर बेवजह अचानक हमला कर दिया।
जब घटना की शिकायत लेकर घायल छात्र कॉलेज प्रबंधन के पास पहुंचे तो कॉलेज प्रबंधन ने भी कार्यवाही करने से मना कर दिया। जिसके चलते घायल लसुड़िया थाने पहुंचे जहां से उन्हें मेडीकल के लिए एम वाय अस्पताल में भेज दिया गया।

