इंदौर के प्राणी संग्रहालय का भालू बना गंजनी

इंदौर [ हेमंत नागले ] कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में इन दिनों एक भालू बन गया है गजनी…. दरअसल सिर में चोट की वजह से भालू शॉट टर्म मेमोरी लॉस की तकलीफ से गुजर रहा है। 15 से 20 मिनट में वह पुरानी चीजें भूल जाता है और अचानक दुसरे काम में लग जाता है। इससे चिडियाघर के डॉक्टर भी सकते में है। लेकिन इन हरकतों के कारण वह पूरे शहर में कोतूहल का विषय बना हूआ है।

नाम गजनी……. काम चिडियाघर में रहना…… जी हां हम आमिर खान की फिल्म गजनी की बात नही कर रहे है हम तो इंदौर के प्राणी संग्रहालय में लाए गए एक भालू की बात कर रहे है जो आज कल गजनी नाम से मशहूर है साथ ही शहर में भी काफी चर्चा में है । दरअसल एक माह पहले इस भालू को नेपानगर के ग्रामीणों से बचाकर लया गया था ग्रामीणों के पिटाई से घायल भालू का दो तीन दिन समान्य इलाज चला बाद में डॉक्टरों को पता चला कि उसे दिमाग में गहरी चोट है। दिमाग में गहरी चोट लगने के वजह से भालू इंजेक्शन लगाने वाले डॉक्टर और खाना देने वाले कर्मचारी को देखकर भालू उग्र हो जाता है तो कभी प्यार जताता है। इस लिए आज कल प्राणी संग्रहालय के सभी कर्मचारियों ने  उसका नाम गजनी रख दिया है।

भालू की अजीबो गरीब हरकत देखकर चिडियाघर में आने वाले लोग भी उसे काफी पंसद कर रहे है। उनके अनुसार वाक्य में भालू गजनी वाले आमिर खान जैसा रोल निभा रहा है।

15 अगस्त के दिन के बाद से लोगों का तांता केवल इसी भालू को देखने उमड़ रहा है , बच्चे तो टिकिट खिड़की पर ही पूछने लगते है कि गजनी कहाँ है ..इस इंदौरी गजनी को देखने के लिए हजारो की संख्या में लोग चिडियाघर में पंहूचे रहे है !  डॉक्टरों के अनुसार गंजनी के नाम से मशहूर इस भालू को ठीक होने में 6 से 7 महिने और लग सकते है हर सप्ताह उसका चेकअप कर ट्रीटमेंट बदला जा रहा है ताकि जल्द गजनी ठीक हो सके।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट