इंदौर [ NI 24 ] राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कल दिन दहाड़े हुई एक युवक की ह्त्या और दोस्त को घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने खरगोन से गिरफ्तार कर लिया है ! दोनों आरोपी अपने रिश्तेदार के यहाँ जाकर छुपे हुए थे ! वही पुलिस द्वारा दो अन्य आरोपियों की तलाश उज्जैन और क्षिप्रा में की जा रही है !
गौरतलब है कि राजेंद्र नगर थाने में कल दिन दहाड़े एक ऐसा हादसा हुआ जिसने ना सिर्फ इंसानियत को तार -तार किया साथ ही एक ऐसे छात्र की जान पुलिस की लापरवाही से चली गई थी जिसने अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे गुंडे को छेड़खानी से रोका था ! बी.काम फस्ट ईयर का यह छात्र रवि पिता सुरेश दांगी अपने दोस्त अंकित पिता राजेंद्र अग्रवाल के साथ घर के बाहर खडा था तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उन पर चाकुओं से हमला बोल दिया जिसमे रवि की मौत हो गई वही अंकित घायल हो गया था !
हमले में घायल अंकित ने पुलिस को बताया था कि बाइक पर सवार बदमाश संजू और अरुण थे ! राजेंद्र नगर पुलिस को जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी दिलीप सिंह चौधरी ने संजू के पिता को पूछताछ के लिए पकड़ा तो उनके मोबाइल पर संजू की लोकेशन खरगोन में रहने वाले रिश्तेदार की निकली ! पुलिस ने रात में ही दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया ! पकडे गए आरोपियों ने अपने साथियों के नाम संतोष और नरेन्द्र बताये है ! पुलिस दोनों आरोपियों को उज्जैन और क्षिप्रा में उनके रिश्तेदारों के यहाँ तलाश कर रही है !
बहरहाल ह्त्या के इस मामले में इंदौर पुलिस अपराधियों को जल्द पकड़ कर अपनी सफलता पर जरुर खुश है , लेकिन इसी पुलिस कि लापरवाही ने एक घर के चिराग को बुझा दिया !

