इंदौर [ NI 24 ] दामिनी और उसके साथी के साथ किस तरह का वहशियाना व्यवहार हुआ था इसका खुलासा दामिनी के साथी ने एक न्यूज़ चेनल के सामने किया है । इस बात के सामने आने के बाद शहर के कुछ युवाओं ने जन जाग्रति के लिए कडकडाती ठण्ड में आधी रात को खुले बदन प्रदर्शन किया । युवाओं के लिए ये प्रदर्शन जान लेवा होता उससे पहल ही पुलिस ने मौके पर पहुच कर समझाइश दी और प्रदर्शन कारियों को रवाना कर दिया ।
दामिनी काण्ड के बाद से ही देश के युवाओं में गुस्सा को मिल रहा है । इस काण्ड के बाद से ही कुछ युवा रीगल तिराहे पर आरोपियों को सजा दिलवाने और जन जाग्रति लाने के लिए धरने पर बैठे हुए है । रात को ये युवा अर्ध नग्न होकर बापू के समक्ष खड़े हो गए । दरअसल ये उस तकलीफ को महसूस करना और लोगो को जाग्रत करना चाह रहे थे जो दामिनी और उसके दोस्त ने झेली थी ।
अफसरों की कार्यप्रणाली से ये युवा दिल्ली के लोगो से भी नाराज नजर आए । करीब आधे घंटे तक ये हाथो में मोमबत्ती लिए खड़े रहे ठंड से इनके शारीर धूज जरुर रहे थे । जब इन आन्दोलन कारियों के बारे में गश्त कर रहे तुकोगंज थाने के प्रभारी अशोक तिवारी को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुचे और सभी को समझाइश दी ।
टी आई तिवारी की समझाइश के बाद युवाओं ने जानलेवा प्रदर्शन ख़त्म किया और कपडे पहने । गौरतलब है की जिस तरह से युवा जन जाग्रति के लिए खुले बदन कडकडाती ठण्ड में खड़े थे इससे उनकी ही तबियत बिगड़ने का डर था ।

